{"_id":"59af01cb4f1c1ba4078b481f","slug":"gadkari-solved-ken-betva-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी सुलझाएंगे केन-बेतवा पानी बंटवारे का विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी सुलझाएंगे केन-बेतवा पानी बंटवारे का विवाद
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
river jhansi news
- फोटो : demo pic
बहुप्रतिक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना में पानी बंटवारे को लेकर यूपी-एमपी के बीच खड़े हुए विवाद के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई हैं। जल संसाधन मंत्रालय संभालते ही नितिन गडकरी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री को विवाद सुलझाने के लिए बुलाया है।
केन-बेतवा लिंक परियोजना को भले ही यूपी व एमपी की जगह बुंदेलखंड को दृष्टिगत रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया गया हो, पर हकीकत के धरातल पर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसमें उत्तर प्रदेश का सिंचित रकबा मध्यप्रदेश के मुकाबले आधे से भी कम पढ़ रहा है। बावजूद इसके मध्य प्रदेश सरकार पानी बंटवारे को लेकर सहमत नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार जिस तरह जल बंटवारा चाहती है, उस पर उत्तर प्रदेश सरकार तैयार नहीं है। दोनों राज्य सरकारों की बेरुखी के चलते यह बहुप्रतिक्षित परियोजना अधर में लटकी चल रही है। कारण, दोनों राज्य प्रारंभ से पूरी जानकारी होने के बावजूद जल बंटवारे को लेकर विवाद का समाधान निकालने की पहल नहीं कर पाए। हालांकि, अब इस समस्या का समाधान दिखता नजर आ रहा है। जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस समस्या के समाधान के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि बैठक में समाधान निकालने पर परियोजना धरातल पर उतरने को तैयार हो जाएगी।