फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gadbadi kar rhe lekhpal

स्वामित्व योजना में गड़बड़ी में 15 लेखपाल रडार पर

Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
gadbadi kar rhe lekhpal
झांसी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना में गड़बड़ी सामने आने पर प्रशासन के रडार पर जनपद के 15 लेखपाल आ गए हैं। इन लेखपालों ने किसी की संपत्ति पर किसी दूसरे का नाम दर्ज कर दिया है। इसके अलावा कागजों में मकानों में क्षेत्रफल घटाने-बढ़ाने के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति के दस्तावेज (घरौनी) उपलब्ध कराने के लिए स्वामित्व योजना चलाई जा रही है। इसके तहत जिले के एक लाख 54 हजार ग्रामीणों को घरौनी दी जा चुकी है। 9,584 को दिया जाना शेष है। लेकिन, केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली इस योजना में भी छेद नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि किसी की संपत्ति पर किसी का नाम दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा किसी के मकान का क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया है तो किसी का कम कर दिया गया है। पड़ताल में ये बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन के रडार पर जनपद के 15 लेखपाल आ गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। इसके अलावा अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed