फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Furniture bussiness return

त्योहार और सहालग की बुकिंग ने लौटाई फर्नीचर कारोबार की रंगत

Fri, 16 Oct 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Furniture bussiness return
झांसी। दीपावली का त्योहार और अगले माह शुरू होने वाले सहालग के मौसम का जर्बदस्त फायदा फर्नीचर कारोबार को मिलता दिख रहा है। अनलॉक-वन में हुआ सहालग का सीजन काफी फीका रहा लेकिन, अब वापस कारोबार में चमक लौट रही है। कारोबारियों के मुताबिक बड़ी संख्या में लोगों ने अभी से बुकिंग शुरू कर दी है। कई जगहों पर कारीगरों से ओवरटाइम पर फर्नीचर तैयार कराए जा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है मार्केट वापस पुरानी रंगत में लौट रहा है।
विज्ञापन

यहां झोकनबाग, सदर बाजार, सीपरी आदि जगहों पर फर्नीचर का बड़ा कारोबार होता है। लोकल मांग के साथ यहां बने फर्नीचरों की मांग ललितपुर, महोबा, जालौन, उरई समेत आसपास के कई जिलों तक है। हर साल करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। करीब दस हजार से लोग इसके जरिए रोजगार पाते हैं लेकिन, पिछले पांच माह से यह पूरा कारोबार करीब ठप पड़ा रहा। मांग न होने से कोई काम नहीं हुआ। सबसे अधिक सहालग में फर्नीचरों की बिक्री होती है लेकिन, गर्मियों का सीजन लॉकडाउन के चलते काफी ठंडा रहा।
विज्ञापन

उसके बाद यह पहला सीजन है, जिसमें लॉकडाउन का असर नहीं दिख रहा। कारोबारियों का कहना है मार्केट पहले से काफी खुल गया है। अब बाहर से भी मांग आनी शुरू हो गई है। सहालग के लिए भी लोग बड़ी संख्या में अभी से बुकिंग करा रहे हैं। बुकिंग में इजाफा होने से कारीगरों को ओवर टाइम में भी काम कराया जा रहा है। कारोबारियों की भी कोशिश है कि मार्केट में तेजी से सुधार हो। उनका कहना है कि इसके लिए फर्नीचरों के दाम में को़ई इजाफा नहीं किया गया। कई चीजें महंगी होने के बाद मार्जिन में कमी करके पहले के दाम में ही ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनलॉक होने के बाद से मार्केट धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सहालग के मौसम आने से भी फर्नीचर कारोबार को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है।
संदीप अग्रवाल, फर्नीचर कारोबारी
फर्नीचर कारोबार में अच्छा सुधार हो रहा है। जिस तरह से लोगों में उत्साह नजर आ रहा उससे नवरात्रि से लेकर सहालग तक मार्केट के बेहतर होने की पूरी उम्मीद है।
संतोष अग्रवाल, फर्नीचर कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed