{"_id":"5d10d7638ebc3e3dcd44ff86","slug":"fruits-and-vegitable-mandi-also-makes-in-bhojla-jhansi-news-jhs142024444","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजला में फल और सब्जी मंडी का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजला में फल और सब्जी मंडी का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजला में होगा फल और सब्जी मंडी का निर्माण
झांसी। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि भोजला में फल और सब्जी मंडी भी स्थानांतरित की जानी है। इनके निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। यह निर्देश उन्होंने नई मंडी में दुकानों /गोदामों के आवंटन की प्रक्रिया एवं शर्तों के संबंध में आयोजित बैठक में दिए।
सोमवार को कमिश्नरी के सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि दुकानों के आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता से नियम व शर्तों का पालन किया जाए। सब्जी व फल मंडी के लिए अभी नवीन मंडी भोजला में दुकानें नही हैं, जो दुकाने हैं वह गल्ला व्यापारियों के लिए आरक्षित हैं। अत: सब्जी व फल मंडी के व्यापारियों को दुकानें उपलब्ध कराने के लिए दुकान निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। दुकानें बनने के बाद ही फल व सब्जी व्यापारियों को शिफ्ट किया जाएगा।
मंडलायुक्त ने कहा कि गल्ला मंडी के स्थानांतरण के साथ ही गल्ला व्यापारियों को पुरानी मंडी परिसर की दुकान, गोदाम व खुला स्थान का कब्जा अविलंब मंडी समिति का हस्तांतरित करना होगा। अवशेष ‘अ’ श्रेणी की पांच दुकानों का आवंटन नियमानुसार उच्चतम प्रीमियम के आधार पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
नवीन मंडी भोजला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जाने के निर्देश पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि पुलिस चौकी का विस्तार किया जाएगा। पुलिस चौकी में आरक्षियों की संख्या बढ़ायी जाएगी। इसके साथ ही मंडी स्थल पर बैंक शाखाओं को खोले जाने के लिए भी निर्देश दिए जा चुके हैं।
इस मौके पर अपर आयुक्त (प्रशासन) त्रिभुवन विश्वकर्मा, उप निदेशक मंडी (प्रशासन) चंद्रपाल तिवारी, उप निदेशक मंडी (निर्माण) एमएम कांत, उप जिलाधिकारी गुलाबचंद्र राम, सचिव मंडी राजेश कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मंडी में गंदगी पर नाराजगी
मंडलायुक्त ने तालपुरा स्थित सब्जी व फल मंडी में व्यापक गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी क्षेत्र से निकलना मुश्किल होता है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सचिव मंडी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। जो व्यापारी गंदगी फैलाये उसी से ही सफाई करानी होगी। उन्होंने नवीन मंडी स्थल पर कम्पोस्ट खाद बनाये जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।
रोपे जाएंगे पांच हजार पौधे
भोजला में नई मंडी सौ एकड़ के विस्तृत क्षेत्रफल में फैली हुई है। इसमें पांच हजार पौधे रोपे जाएंगे। बैठक में ये निर्देश मंडलायुक्त ने दिए। मंडी परिसर के चारों ओर चारदीवारी है। ऐसे में यहां रोपे जाने वाले पौधों को आसानी से सुरक्षित रखा जा सकेगा।