फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Friend save girls transfer money

अपने साथी को बचाने के लिए छात्रा ने ट्रांसफर की थी छात्र के खाते में रकम

Sat, 17 Oct 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Friend save girls transfer money
झांसी। पॉलीटेक्निक में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने वीडियो बनाने के बाद छात्रा के सामने उसके साथी की पिटाई कर रुपये मंगाने के लिए घर भेजा था। रकम न मिलने के बाद छात्रावास पहुंचे साथी की छात्रों ने दोबारा पिटाई की थी। जिसके बाद घबराकर छात्रा ने साथी को बचाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचकर दो हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। सभी आरोपी छात्र वीडियो के सहारे लंबे समय तक ब्लैकमेल करने की तैयारी में थे। लेकिन, अचानक हुई घटना के बाद सभी पुलिस के हत्थे चढ़े गए।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, महोबा के जिला कबरई के छानी कला निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना वजीरगंज अंतर्गत मोहल्ला पाठकपुरवा निवासी शैलेंद्र नाथ पाठक, थाना टहरौली के खिल्लावारी गांव निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई निवासी विपिन तिवारी व मऊरानीपुर के रानीपुर अंतर्गत रौनयापुरा मोहल्ला निवासी मोनू छात्रा व उसके साथी को लंबे समय तक ब्लैकमेल करने की तैयारी में थे। वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले छात्रावास में ले जाकर मुख्य आरोपी रोहित ने रुपयों की मांग की। जिसके मना करने पर छात्रों ने छात्रा के साथी को जमकर पीटा। इसके बाद रुपये लाने के लिए उसे घर भेजा। वह छात्रा को छोड़कर अकेले रुपये लेने गया, लेकिन कुछ देर बाद खाली हाथ लौटने पर छात्रों को गुस्सा आ गया। जिस पर छात्रों ने फिर से साथी को पीटा। जिससे दहशत में आई छात्रा रुपये ट्रांसफर करने को तैयार हुई। वह छात्रों के साथ चौकी के पीछे बने ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंची, जहां दो हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद वह छात्रा को छात्रावास लेकर पहुंचे। उनकी प्लानिंग थी कि वह लंबे समय तक ब्लैकमेल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मामला पुलिस की पकड़ में आने के बाद सभी गिरफ्तार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed