फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Friday prayers held amidst strict police vigil

पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच हुई जुमे की नमाज

Sat, 18 Jun 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers held amidst strict police vigil
झांसी। महानगर में पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, जबकि पुलिस टीमें दंगा निरोधी उपकरणों के साथ तैनात रहीं। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के मद्देनजर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुबह से ही पुलिस की टीमें तैनात नजर आईं। जबकि, संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जिले की सोशल मीडिया सेल से सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों की निगरानी की जाती रही। खासतौर पर सैंयर गेट बाहर मरकजी मस्जिद के इर्दगिर्द कई थानों की पुलिस मौजूद रही। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने महानगर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों से बातचीत कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed