फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Freedom was bought with blood, not realized for 70 years: Sakshi

लहू के भाव से खरीदी थी आजादी, 70 साल तक एहसास नहीं हुआ: साक्षी

Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Freedom was bought with blood, not realized for 70 years: Sakshi
मुक्ताकाशी मंच पर संत स्वामी ब्रह्मानंद निर्वाण दिवस एवं पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में का
झांसी। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लहू के भाव से खरीदी थी हमने आजादी, ये अंहिसा की फिरौती नहीं है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजाद होने के 70 साल तक देश के लोगों को आजादी का अहसास ही नहीं हुआ। लगता रहा जैसे हम गुलाम ही हैं। वह मुक्ताकाशी मंच पर संत स्वामी ब्रह्मानंद के निर्वाण दिवस पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने पूछा कि अंग्रेज क्या इतने अच्छे थे कि मांगने से आजादी दे दी। इस आजादी के लिए न जाने कितने शहीद हुए। कितने हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह भगवान श्रीराम के सच्चे भक्त और उपासक थे। 1992 में बाबू जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए ही राम मंदिर के निर्माण का रास्ता खोला। जब विवादित ढांचा गिरा तो स्वयं सारी जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बोले कि भाजपा का मतलब भारत जनता पार्टी है। पहले देश फिर जनता और बाद में पार्टी। बोले कि लोग हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं। विभाजन के बाद क्या हुआ पाकिस्तान में। आज क्या हुआ अफगानिस्तान में। उन्होंने कहा कि भारत तो सबसे सुंदरतम देश है।
विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद ने जनप्रतिनिधियों को सिखाया था कि जनप्रतिनिधि किसी एक समाज का नहीं होता है। उसे सर्वसमाज का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। उन्हीं के आदर्श पर चलते हुए हमें भी सबका साथ, सबका विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि झांसी टीकमगढ़ का साथ चोली और दामन का है। टीकमगढ़ के लोग यहां व्यापार, खरीददारी करने के लिए आते हैं। बोले कि झांसी की विचाराधारा मध्य प्रदेश से मिलती है। अपने बारे में बताया कि जो कुर्ता वह 25 साल पहले पहनते थे, आज भी वही पहन रहे हैं। बाहरी आडंबर को समाज नहीं देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनीष राजपूत, बृजेंद्र राजपूत, सुनील, प्रवीन, मनोज कुशवाहा ने किया। आभार दिग्विजय सिंह ने जताया। संचालन जितेंद्र तिवारी, भरत सिंह राजपूत ने किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, विधायक राकेश गोस्वामी, रामरतन कुशवाहा, राजीव सिंह पारीछा, बिहारी लाल आर्य, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, ललितपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, कैलाश नारायण निरंजन, जिला पंचायत सदस्य अजय पटेरिया, प्रमोद कुमारी राजपूत, उमाशंकर राजपूत, अशोक राजपूत, रोहित राजपूत मौजूद रहे।
झांसी से मिला टिकट, फिर कट भी गया
साक्षी महाराज ने बताया कि एक बार तो उन्हें झांसी से भी टिकट मिल गया था। उन्होंने कुछ नेताओं से चुनाव लड़ने पर चर्चा भी की थी। बाद में कट गया और उन्नाव से उन्हें टिकट दे दिया गया।

महाराज का मिला आशीर्वाद, सभी छह बन गए मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साक्षी महाराज के साथ वह और पांच अन्य सांसद लोकसभा में एक ही कतार में बैठते थे। महाराज ने ऐसा आशीर्वाद दिया कि सभी छह लोग एक साथ मंत्री बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed