फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fraudulent receipt of cash deposits of 1.50 lakh

फर्जी नकदी जमा की रसीद थमाकर 1.50 लाख उड़ाए

Fri, 02 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम के पास स्थित स्टेट बैंक में नकदी जमा कराने आए
विज्ञापन
एक व्यक्ति को जालसाज ने अपना शिकार बना लिया। शातिर बदमाश फर्जी नकदी जमा की रसीद थमाकर 1.50 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया।

श्याम दरवाजा आंतिया तालाब निवासी शिवदास चौधरी पुत्र देवी दीन ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह स्टेट बैंक में अपने खाते में 1.50 लाख रुपये जमा करवाने गए थे। उनके साथ करीब छह वर्ष की नातिन भी थी। नातिन को बगल में खड़ा कर वह रुपये जमा कराने वाली लाइन में लग गए। इसी दौरान घुंघराले बाल वाला एक युवक  पास में आया और बोला वह रुपये जमा करवा देगा।

उन्होंने भरोसा करके उसे नकदी व फार्म थमा दिया। कुछ देर बाद उसने डेढ़ लाख रुपये जमा की मोहर लगी रसीद उसे थमा दी। रसीद देने के बाद वह तेजी से बैंक से निकल गया। जब उन्हें गड़बड़ी की आशंका हुई तो उन्होंने खाते का बैलेंस चेक करवाया, जिसमें रुपये जमा नहीं हुए थे। उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर को मामले की जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को सीसीटीवी फुटेज चेक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने थाने पर आकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed