फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fraud

बीस साल पहले मरे दादा के नाम पर बिजली जला रहे पौत्र

Mon, 28 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
fraud
fraud
झांसी। महानगर में कई दुकानें व आवासों के उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके कनेक्शन आज भी दादा परदादा के नाम से चल रहे हैं। इनकी मौत सालों पहले हो चुकी है। लेकिन इनमें कई पर लाखों का बकाया चल रहा है। चोरी पकड़ने या बकाये पर कनेक्शन जुड़ा मिलने पर रिपोर्ट मृतकों के नाम दर्ज हो जाती हैै। जांच में पता लगने पर नाम बदलने पड़ते हैं। नोटिस भी वापस लौट आते हैं। इस कारण बिजली विभाग को उनके पास तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बिजली चेकिंग टीम ने अंदर उनाव गेट क्षेत्र में स्थित एक दुकान में बिजली चोरी पकड़ने पर बिल में लिखे नाम पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। विभाग ने 60 हजार रुपये का कर निर्धारण करने के बाद उसका नोटिस संबंधित पते पर भेज दिया। मगर, तीन बार नोटिस वापस लौट आया। जब लाइनमैन की मदद से पता किया गया तो मालूम हुआ कि संबंधित व्यक्ति की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। उनके पौत्र दादा के नाम कनेक्शन से बिजली जला रहे हैं। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शहर में तीन हजार से अधिक ऐसे लोगों के नाम से कनेक्शन हैं जो अब इस दुनिया में नहीं है। परिजन उनके नाम से आज भी बिजली का उपभोग रहे हैं। इससे विभाग को समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता (प्रथम) डी यादवेंदु ने बताया कि कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें अभिलेेेखों के हिसाब से मृतकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। बाद में पुलिस को पत्र देकर नामों में परिवर्तन कराना पड़ा। हालांकि, इससे परेशानी उपभोक्ताओं की ही बढ़ती है। क्योंकि कनेक्शन कटने पर नया पूरा बकाया जमा करने पर ही मिलता है। उपभोक्ताओं को समय पर नाम परिवर्तन करा लेना चाहिए। इसकी आसान सी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed