फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fraud aligation

छावनी परिषद में नियुक्तियों में धांधली का आरोप

Mon, 21 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
fraud aligation
fraud aligation
झांसी। जन सूचना अधिकार मंच ने छावनी परिषद झांसी में की गई नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाया है। मंच के सदस्यों ने मामले की जांच के लिए रक्षा मंत्रालय और सीबीआई से मांग की है। महानगर के एक विवाह घर में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन मंत्री अनिल बक्शी ने कहा कि छावनी परिषद द्वारा कर्मचारियों को फर्जी तरीके से अधिक भुगतान कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। प्रदेश के किसी भी जिला अस्पताल में हास्पिटल मैनेजर का पद नहीं है, लेकिन छावनी परिषद के अस्पताल में एक्सरे टेकभनीशियन का पद खत्म कर हास्पिटल मैनेजर की नियुक्ति की गई। परिषद के अस्पताल में दो डॉक्टरों की नियुक्ति की जा सकती है, लेकिन यहां पर 12 डाक्टरों की नियुक्तियां की गईं। इसे लेकर कई बार शिकायत रक्षा मंत्रालय को की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिषद के अस्पताल में न तो दवाइयां हैं और न ही जांच की व्यवस्था की है। उन्होंने सीबीआई से आरोपों की जांच की मांग की है। इस मौके पर ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव, अजय यादव, संतोष तिवारी, एमके सिंह, अंशुल अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, नितीश मौर्या, विक्रांत यादव, सतीश, अनिल कटारिया, नरेंद्र कुमार, अतुल कुमार समेत मंच के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed