फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fourteen lakh looted from businessman

व्यापारी से सवा लाख लूटे

Wed, 24 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fourteen lakh looted from businessman
झांसी। ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र से उधारी की वसूली करके आ रहे झांसी के एक व्यापारी को बबीना थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश हवाई फायर करते हुए व्यापारी के पास से एक लाख बीस हजार रुपये लूट कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उनाव गेट बाहर स्थित भैरों खिड़की निवासी विनोद साहू पुत्र स्व. हरबान साहू की सुभाष गंज में नेहा ट्रेडर्स के नाम से एजेंसी है। यहां से झांसी के अलावा ललितपुर व अन्य स्थानों के दुकानदार सामान ले जाते हैं। प्रत्येक मंगलवार को बंदी दिवस होने के कारण एजेंसी बंद रहती है। अत: विनोद साहू अपनी उधारी वसूलने के लिए तालबेहट व ललितपुर अपनी मोटरसाइकिल से जाते हैं।
विज्ञापन


हर बार की तरह मंगलवार को भी वह बाइक से तालबेहट उधारी वसूलने गए थे। वहां से उन्होंने एक लाख बीस हजार रुपये वसूले। वसूले रुपये बैग में रखकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में  उन्हें अहसास हुआ कि एक अन्य बाइक पर सवार दो युवक उनका लगातार पीछा कर रहे हैं। इससे वह घबरा गए और कुछ वाहनों के साथ स्वयं की बाइक चलाते हुए झांसी की ओर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह बबीना थाना क्षेत्र में जरिया घाट से निकल रहे थे तभी पीछा कर रहे बाइक सवारों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। इससे विनोद घबरा गए। बदमाश उनसे बैग छीन कर तालबेहट की ओर वापस भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने मदद के लिए शोर मचाया।


हमारे बबीना संवाददाता के अनुसार बबीना थाने आकर विनोद साहू ने घटना की सूचना पुलिस व झांसी के व्यापारी नेताओं को दी। सूचना पाकर झांसी से कई व्यापारी नेता बबीना थाने पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed