फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four positives including girl and doctor returned from abroad

विदेश से लौटी युवती और डॉक्टर समेत चार पॉजिटिव

Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four positives including girl and doctor returned from abroad
झांसी। विदेश से लौटी युवती, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत चार लोग कोरोना का शिकार हो गए हैं। तीन की आरटीपीसीआर मशीन और एक की एंटीजन किट से जांच हुई। युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उसका लखनऊ सैंपल भेजा जाएगा। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 18 पहुंच गई है।
विज्ञापन

ओल्ड चार्लीगंज की रहने वाले 26 साल की युवती अपने पति के साथ घूमने के लिए मालदीव गई हुई थी। वहां से लौटने के बाद शासन के जरिए स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। कोई लक्षण नहीं होने पर युवती और उसके पति को होम आइसोलेट कर दिया गया। सात दिन पूरे होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को कोविड की जांच के लिए सैंपल लेने पहुंची। सोमवार को युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि, पति में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। चूंकि, युवती एट रिस्क देश से लौटी है, ऐसे में उसको मेडिकल कॉलेज में बिल्कुल अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जहां कोई और मरीज नहीं है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉक्टर भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा पहूज नदी के पास रहने वाला एक व्यक्ति और आवास विकास की महिला भी कोविड पॉजिटिव हो गई है। झांसी में बीते दो सप्ताह में कोरोना के 28 केस मिल चुके हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed