{"_id":"fd891809bbe4e1cdf53fe80ec841654c","slug":"four-officials-cite-negligence-clarification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर चार अफसरों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर चार अफसरों से स्पष्टीकरण तलब
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन न करने और बैठक में तैयारी के साथ न
विज्ञापन
आने पर मंडलायुक्त ने मंडी निर्माण के उप निदेशक, ललितपुर व जालौन के सीडीओ
और संयुक्त कृषि निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, विभागीय कार्यों की
जानकारी न दे पाने पर माताटीला के उपनिदेशक को फटकार लगाई है।
आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त के राममोहन राव ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा रिवाइज स्टीमेट देने पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। जनपद जालौन में तेरहवें वित्त आयोग की एक करोड़ से अधिक धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी खर्च नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक माह के अंदर धनराशि व्यय किए जाने के निर्देश सीडीओ को दिए। ललितपुर व जालौन सीडीओ को पूर्व में दिए निर्देशों का पालन न करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए सीसी रोड व केसी ड्रेन की जांच टीएससी से कराने को कहा।
उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की प्रगति आशा के अनुरूप न होने पर नाराजगी जताई। लोहिया ग्रामीण आवास योजना के बारे में उन्हें बताया गया कि जालौन में वित्तीय वर्ष 2014-15 में 272 लक्ष्य के सापेक्ष 188 आवास पूर्ण हैं, शेष 84 आवासों का कार्य प्रगति पर है। झांसी में 819 के सापेक्ष 43 आवास पूर्ण, शेष 776 पर निर्माण कार्य शुरू है। ललितपुर में 469 लक्ष्य के सापेक्ष 321 आवास पूर्ण हैं जबकि 148 पर आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंडल में 2014-15 में 1560 आवासों के लिए 4290.00 लाख राशि निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 2671.46 लाख अवमुक्त में से 2670.50 व्यय कर ली गई है। उन्होंने इंदिरा व लोहिया आवास योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान ललितपुर डीएम जुबैर बिन सगीर, जालौन डीएम राम गणेश, झांसी प्रभारी डीएम संजय कुमार, जेडीसी डीएस मिश्रा, अपर आयुक्त आरके सिंह, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, डीडी सांख्यिकी भोलाराम, डीडी पंचायत महेंद्र सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।