फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   four men arrested with explosive sent to jail

विस्फोटक के साथ गिरफ्तार चारों आरोपी भेजे गए जेल

Mon, 22 Jul 2019 09:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
four men arrested with explosive sent to jail
विस्फोटक के साथ गिरफ्तार चारों आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

झांसी। एटीएस ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से रातभर पूछताछ करने के बाद सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में एटीएस को कई राज भी आरोपियों ने बताए हैं। अब एटीएस उनकी तह तक जाएगी। खुफिया एजेंसियों ने भी अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
रविवार को एटीएस के डीएसपी मनीष सोनकर व जिले के एटीएस प्रभारी देवी सिंह ने थाना उल्दन स्थित बंगरा चौराहा पर बोलेरो कार से एक हजार डेटोनेटर, 25 पेटियों में रखीं पांच हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद कीं थीं। मौके से थाना मोंठ के टोड़ी निवासी चरन सिंह, राजस्थान के जनपद भीलवाड़ा तहसील जहाजपुर व थाना शक्करगढ़ स्थित खजुरी गांव हाल निवासी थाना नवाबाद स्थित विश्वविद्यालय के पीछे निवासी दीन बंधु, चालक मोंठ निवासी पुष्पपेंद्र व थाना टीकमगढ़ के गांव वनवाड़ी निवासी सीताराम पाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। देर रात उल्दन थाने में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। कानपुर व झांसी एटीएस ने हिरासत मेें लेकर छानबीन की। रात भर आरोपियों से की गई पूछताछ में कई जानकारियां टीम को मिली हैं। भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं। गंभीरता को देखते हुए एटीएस के साथ एसटीएफ व अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी जानकारी जुटाई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मध्य प्रदेश के एक जिले से विस्फोटक सामग्री लाई जा रही थी जिसेे किसी बड़े शहर में पहुंचाने की तैयारी थी। ऐसे में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को ले जाने का क्या मकसद है, इस पर खुफिया टीमों ने अपनी - अपनी अलग तरीके से पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बार्डर पर चेकिंग अभियान तेज
पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बॉर्डर थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। बाहर से आने वाली गाड़ियों को पूरी चेकिंग के बाद ही आने - जाने दिया जा रहा है। दिन भर थानों की पुलिस हाइवे पर भी चेकिंग करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed