फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   four hour wait for ticket

टिकट के लिए चार घंटे का इंतजार

Fri, 11 Jan 2019 01:58 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 11 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
four hour wait for ticket
jhansi railway station - फोटो : demo
 बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में चार में से सिर्फ दो काउंटर खुलने से टिकट बनवाने के लिए लोगों को चार घंटे से अधिक वक्त तक इंतजार करना पड़ा। इससे अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी थी।  
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे की 21, 22 व 23 जनवरी को देश भर के अलग-अलग केंद्रों पर सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन के पद भर्ती परीक्षा होनी है। इस परीक्षा के लिए झांसी और आसपास क्षेत्रों से भी बीस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बुधवार को ऑनलाइन परीक्षा केंद्र का पता लगने के बाद बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी टिकट बनवाने के लिए आरक्षण कार्यालय पहुंच गए। सुबह से ही खुले दोनों काउंटरों पर लंबी- लंबी कतारें लग गई। एक टिकट बनवाने में लोगों को चार घंटे तक का वक्त लग गया। मजबूरन एक बजे के बाद प्रशासन को एक और काउंटर चालू करवाना पड़ा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन ऐसी स्थिति नहीं रहती। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन



दस बजे आया था
मेरी 21 जनवरी को चेन्नई में परीक्षा है। सुबह दस बजे टिकट बनवाने आया था और एक बजे भी लाइन में लगा हुआ है। सभी काउंटर न खुलने से यह परेशानी हो रही है।
अंकित, थापक बाग।

नहीं मिला कंफर्म टिकट
मेरी हैदराबाद में परीक्षा है। सुबह जल्दी इस उम्मीद में स्टेशन आ गया था कि तेलंगाना एक्सप्रेस में खाली सीटों में से कंफर्म बर्थ मिल जाएगी। मगर, वक्त पर टिकट न बनने के कारण कंफर्म सीट नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद, सीपी मिशन कंपाउंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed