{"_id":"67facfb05f9e513b500a4489","slug":"four-fraudsters-selling-fake-gold-bricks-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-532603-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नकली सोने की ईंट बेचने वाले चार ठग हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नकली सोने की ईंट बेचने वाले चार ठग हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। उल्दन थाना पुलिस ने सोने के नाम पर पीली धातु बेचने के आरोपी चार ठगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पीली धातु के अलावा तमंचा-कारतूस, कार और नकदी बरामद की गई। चारों लोगों को झांसा देकर पीली धातु को सोना बताते हुए बेचते थे। काम इतनी सफाई से करते थे कि सर्राफ भी आसानी से उनकी बेची गई धातु को पकड़ नहीं पाते थे। पुलिस के पास लगातार शिकायतें आ रहीं थीं कि कुछ बदमाश लोगों को सोने के नाम पर पीली धातु बेच रहे हैं। सोने से कुछ कम कीमत लेने की वजह से लोग आसानी से इनके झांसे में भी आ जा जाते हैं। लेकिन, बाद में उन्हें पता चलता है कि सोने के नाम पर बेची गई पीली धातु में नाम मात्र का ही सोना मिला हुआ है। ठगी के शिकार हुए कई लोगों ने तो सौदा करने से पहले पीली धातु की सर्राफ से भी जांच कराई थी, लेकिन उनकी पारखी नजर भी ठगी को नहीं पकड़ पाई थी। इस मामले में शनिवार को उल्दन थाना पुलिस की टीम ने ग्राम निमौनी से चित्रकूट के थाना रैपुरा के ग्राम बांधी निवासी अजमेरी अली, फैजान अली, गुलाम गौस और रमजान खान को गिरफ्तार किया। उल्दन थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पीली धातु से बनी ईंट, छह चेन, एक छेनी, दो तमंचे, एक रिवाल्वर, कारतूस, तीन मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद और एक कार बरामद की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बंगरा साजेश कुमार, एसआई रमाशंकर तिवारी, कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह, दीपचंद मौर्य व रोहित पाठक शामिल रहे।भ