{"_id":"5f68fd2f8ebc3eb72d06f7e6","slug":"four-died-and-83-new-positive-case-jhansi-news-jhs176824459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: आरटीओ और एसबीआई के चीफ मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: आरटीओ और एसबीआई के चीफ मैनेजर की मौत
विज्ञापन
four died and 83 new positive case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार हावी होता जा रहा है। इस महामारी की चपेट में आने से संभागीय परिवहन अधिकारी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर की मौत हो गई। इसके अलावा चार और संक्रमित मौत के आगोश में समाए हैं। साथ ही 83 नये मरीज भी सामने आए हैं।
आरटीओ राजेश कुमार गंगवार (47) एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए थे। वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक मोहम्मद खुर्शीद (45) एक माह पहले संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। दस-बारह दिन उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन, फेफड़ों में दिक्कत होने की वजह से उन्हें एक निजी अस्पताल की आईसीयू यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था। बीती रात तकरीबन बारह बजे उनकी मौत हो गई। विदित हो कि खुर्शीद ने अमेरिका में स्थित एसबीआई की शाखा में भी पांच साल तक बतौर प्रबंधक काम किया था। पिछले साल ही वह झांसी आए थे।
इनके अलावा खातीबाबा निवासी 47 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय एक बुजुर्ग को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में लिया है। बड़ाबाजार निवासी 70 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। भेल निवासी 51 वर्षीय एक महिला भी इस महामारी की चपेट में आ गई है। वहीं, सोमवार को 83 नये मरीज भी सामने आए।