फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   four arrested about robery plan in doctor's home

डाक्टर के घर डकैती डालने से पहले चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
four arrested about robery plan in doctor's home
 झांसी। मऊरानीपुर थाने की पुलिस ने डाक्टर के घर में डकैती डालने की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार तमंचे व चौदह कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों ने खुलासा किया है कि डाक्टर के घर पर जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखे 25 लाख रुपये लूटने की उनकी योजना थी।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि नरसिंह मंदिर के पास कुछ  बदमाश बैठे हैं, जो किसी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत बताए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस का घेरा देखकर बदमाशों ने टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम छोटे सोनी उर्फ नरेंद्र पुत्र अशोक सोनी, पप्पू सोनी पुत्र अशोक सोनी, कल्लू पुत्र इसराइल और सन्नी
विज्ञापन


श्रीवास पुत्र अशोक श्रीवास निवासीगण नई बस्ती मऊरानीपुर बताया। तलाशी में पुलिस को छोटे सोनी व पप्पू सोनी से एक-एक तमंचा व पांच-पांच कारतूस, कल्लू के पास से एक तमंचा दो कारतूस व सन्नी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बदमाशों ने खुलासा किया कि हिस्ट्रीशीटर सलीम के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी कि डाक्टर अरिंदम विश्वास को जमीन की रजिस्ट्री करवानी है, जिसके लिए करीब 25 लाख रुपये उनके घर पर रखे हैं। डाक्टर के घर में डकैती डालने की योजना वह लोग बना रहे थे। डकैती की घटना को गुरुवार की रात को अंजाम दिया जाना था।

पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार
एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। टीम में थानाध्यक्ष विक्रम सिंह, उप निरीक्षक दिनेश सिंह, अरविंद कुमार, का. बड़ेलाल, रोहिताश, महेंद्र व अजय सिंह हैं।


पप्पू व नरेंद्र का है आपराधिक इतिहास
एसएसपी ने बताया कि पप्पू सोनी और छोटे उर्फ नरेंद्र के खिलाफ हमीरपुर व मऊरानीपुर में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मध्यप्रदेश से सटे जिलों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं जिनके बारे में संबंधित थानों की पुलिस से संपर्क करके रिकार्ड मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed