फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Found of young man and teenager hanging from tree

पेड़ से लटके मिले युवक और किशोरी के शव

Sun, 24 Nov 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Found of young man and teenager hanging from tree
ललितपुर। दो अलग अलग स्थानों पर एक किशोरी व एक युवक का शव पेड़ों पर लटके मिले हैं। दोनों ने ही आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलगन में घर के बाड़े में पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है।
विज्ञापन

ग्राम सिलगन निवासी अनुरुद्घ राजा बुंदेला (28) जेसीबी मशीन चलाता था, जबकि उसके पिता ट्रक चलाते हैं। अनुरुद्घ शुक्रवार की रात को करीब आठ बजे अपने चाचा शेषपाल के साथ उनके कमरे पर गया और अभी कुंडी मत लगाना यह कहकर चला गया। उसके चाचा कमरे पर सो गए और इसके बाद जब रात करीब 12 बजे वह जागे तो अनुरुद्ध वहां नहीं था। इस पर चाचा ने आसपास के कमरों में देखा, लेकिन वह नहीं दिखा। उन्होंने टॉर्च लेकर बाहर बाड़े में देखा तो अनुरुद्घ नजर आया। उन्होंने उसे आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो पास में जाकर टॉर्च से देखा तो वह इमली के पेड़ पर फांसी पर लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को तत्काल दी तथा सुबह होने पर पुलिस को दी। मृतक के चाचा शेषपाल ने बताया कि उनका भतीजा अनुरुद्घ अक्सर आत्महत्या करने की बात करता था। मृतक की पत्नी दो दिन पहले ही मायके गई थी और उसका एक पुत्र है। मृतक के पिता हैदराबाद ट्रक लेकर गए हैं।
उधर, थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम पठराई में एक दिन से लापता किशोरी का शव एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बालाबेहट के ग्राम पठराई निवासी सुति (16) पुत्री कनई सहरिया बृहस्पतिवार को सुबह घर पर थी। उसके पिता कनई खेत पर गए और भाई भैंस चराने को निकल गए तो किशोरी उनके लिए घर में खाना बना रही थी। लेकिन, जब उसके पिता शाम को घर वापस लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली, जबकि खाना बना रखा था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गांव में उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद गांव के बाहर खोजबीन की, इसके बाद भी उसका पता नहीं चला। रात बीतने के बाद सुबह से फिर खोजबीन शुरु की तो घर से एक किलोमीटर दूर जंगलों में एक महुआ के पेड़ पर उसके ही दुपट्टा से फांसी पर शव लटकता मिला।

जानकारी मिलने पर बालाबेहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पिता कनई ने बताया कि मृतका के दो छोटे व एक बड़ा भाई है। उसकी मां की दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते घर का खाना आदि का काम पुत्री ही करती थी। पिता ने फांसी लगाने के कारणों पर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed