फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former municipality president Ramesh Khatik declared land mafia

कार्रवाई: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक भूमाफिया घोषित, चुनावी तैयारियों को लगा झटका

Wed, 24 Nov 2021 11:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Former municipality president Ramesh Khatik declared land mafia
रमेश खटीक, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में जिला प्रशासन द्वारा एंटी भूमाफिया, टास्क फोर्स समिति की जांच आख्या के आधार पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक को भूमाफिया घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


इससे खटीक समाज की चुनाव की तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है। वह महरौनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही उनके एक राजनीतिक दल से टिकट भी मांगने की चर्चाएं जोरों पर थीं। वहीं, उनके खिलाफ जमीन संबंधी कई मामलों में मुकदमा दर्ज होने के चलते भी वह चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि डीएम के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार द्वारा 18 नवंबर को तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया, टास्क फोर्स समिति की बैठक कर जनपद से प्राप्त अवैध कब्जा संबंधी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जांच आख्या के आधार पर तहसील ललितपुर क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को दृष्टिगत रखते हुए अवैध कब्जेदार रमेश कुमार खटीक निवासी सुभाषपुरा ललितपुर को भू-माफिया घोषित कर कार्रवाई की गई है 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स समिति को निर्देशित किया गया है कि जनपद में यदि अन्य कोई भू-माफिया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए पाया जाता है तो तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन अधिग्रहीत करने के मामले में भी हुई थी रिपोर्ट

बीते डेढ़ माह पूर्व सात अक्तूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन अधिग्रहीत करने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय सहायक हेमंत राजपूत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक एवं जिपं अध्यक्ष की पत्नी समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

इसी मामले में अब एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स समिति की जांच में मामला सही पाए जाने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पर भूमाफिया की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा बीते 13 नवंबर को न्यायालय के आदेश पर नगर क्षेत्र में जमीन का तरमीमी नक्शा गायब करने व एक व्यक्ति की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कराने के मामले में भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed