{"_id":"61f0011609b5ce4e960dd87b","slug":"former-mla-who-left-sp-and-joined-bjp-surprised-by-buying-independent-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सपा छोड़ भाजपा में आईं पूर्व विधायक ने निर्दलीय नामांकन पत्र खरीदकर चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सपा छोड़ भाजपा में आईं पूर्व विधायक ने निर्दलीय नामांकन पत्र खरीदकर चौंकाया
Tue, 25 Jan 2022 07:24 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:24 PM IST
सार
भाजपा ने जिले की चार में से तीन सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं, लेकिन मऊरानीपुर के प्रत्याशी की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि मऊरानीपुर सीट भाजपा अपना दल को देने जा रही है।
विज्ञापन
nomination
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी जिले की मऊरानीपुर विधानसभा से साल 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुकीं डॉ. रश्मि आर्य हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। लेकिन, मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा ने जिले की चार में से तीन सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं, लेकिन मऊरानीपुर के प्रत्याशी की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि मऊरानीपुर सीट भाजपा अपना दल को देने जा रही है। इन्हीं सब कयासों के बीच डॉ. रश्मि आर्य ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन फॉर्म खरीदकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
विज्ञापन