फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forest department team search lakadbhagha in jungle

लकड़बग्घों की तलाश में जंगलों की खाक छानती रही वन विभाग की टीम

Fri, 29 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Forest department team search lakadbhagha in jungle
झांसी। ग्राम पाली में पिछले दिनों लकड़बग्घों के झुंड ने बाडे़ में बंधी भेड़ों पर हमला कर दिया था। हमले में 20 भेड़ों की मौत हो गई थी। जबकि 17 घायल हो गईं थी। लकड़बग्घों को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाने के साथ ही जंगलों में तलाश की गई। लेकिन अभी तक लकड़बग्घों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि पांवाें के नमूनों की जांच के दौरान लकड़बग्घा होने की आशंका है। जिसको पकड़ने के लिए विभाग द्वारा गांव में पिंजरे को लगा दिया गया हैैैै। लेकिन अब तक कोई भी जंगली जानवर पकड़ में नहीं आ सका है। पूरे इलाके को ड्रोन कैमरे से भी सर्च किया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी परवेज शहजाद सहित कई वन रक्षकों की टीम द्वारा लगातार आसपास के इलाकों के साथ ही जंगलों की निगरानी की जा रही है। गांव के लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed