{"_id":"5e0cf83f8ebc3e87ec800516","slug":"forest-aria-incease-in-india-jhansi-news-jhs156445042","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वन क्षेत्र के दायरे में हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वन क्षेत्र के दायरे में हुआ इजाफा
विज्ञापन
झांसी। तेजी से बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण के बीच जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) द्वारा कराए गए सेटेलाइट सर्वे व सत्यापन के अनुसार जिले में जंगलों का दायरा 156.65 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है।
भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) द्वारा दो साल के अंतराल में एक बार सर्वे को सेटेलाइट के माध्यम से सर्वे कराया जाता है। जिससे की वन क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। पहला सर्वे 1987 में जारी किया गया था। तक से लेकर अब तक कुल सोलह सर्वे किए जा चुके हैं। लेकिन इस बार विभाग द्वारा पहली बार ऑर्थो-रेक्टिफाइड सेटेलाइट आंकड़ों का उपयोग वन क्षेत्र के नक्शे के लिए किया गया है। सर्वे के अनुसार जिले में 5024 वर्ग मीटर भौगोलिक क्षेत्र है व 304.05 वन क्षेत्र है। इस वर्ष किए गए सर्वे के अनुसार जिले के वन क्षेत्र का दायरा वर्ष 2017 के मुकाबले 6.05 फीसदी बढ़ गया है।
इस संबंध में वन संरक्षक एके सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा पौधरोपण व जंगलों की लगातार देखरेख के चलते वन क्षेत्र का दायरा काफी बढ़ गया है। विभाग द्वारा वन क्षेत्रों की देखरेख के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। साथ ही पौधरोपण के बाद पौधों की निगरानी के लिए भी टीमों को खास निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते क्षेत्रफल में वृद्धि हुुई है।