{"_id":"845a7e45ba2dd3d747bfc15a28e94575","slug":"foreign-tourists-come-luggage-station-manager-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पर्यटकों का नहीं आया लगेज, स्टेशन प्रबंधक से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी पर्यटकों का नहीं आया लगेज, स्टेशन प्रबंधक से शिकायत
झांसी/ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आगरा से शताब्दी एक्सप्रेस से लगेज न आने की समस्या रोज की बात हो गई है। विदेशी पर्यटकों का बुधवार को भी आगरा से झांसी शताब्दी एक्सप्रेस से लगेज नहीं आ सका। इससे नाराज पर्यटकों ने मामले की शिकायत स्टेशन प्रबंधक से की है।
नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस से प्रतिदिन आगरा से विदेशी पर्यटकों का दल झांसी आता है। खासकर सर्दियों में राजस्थान में लगने वाले पुष्कर मेले के चलते पर्यटकों की आवाजाही अधिक बढ़ जाती है। यहां से पर्यटकों के दल खजुराहो के लिए रवाना होते हैं।
बुधवार को जब गाड़ी संख्या 12002 अप शताब्दी एक्सप्रेस झांसी आई तो उसमें इटली के 25 व अमेरिका के 14-14 पर्यटकों के दो ग्रुप झांसी उतरे। उनका सामान गार्ड के बगल वाले लगेज वान में होना चाहिए था, जो पर्यटकों को नहीं मिला। पर्यटकों को बताया गया कि लगेज वान दिल्ली से ही फुल होने के कारण आगरा में उनका सामान नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
उनका सामान 12138 पंजाब मेल से आ रहा है। इससे वह नाराज हो गए और एकजुट होकर स्टेशन प्रबंधक कक्ष पहुंच गए। यहां पर्यटकों ने स्टेशन प्रबंधक से शिकायत की। स्टेशन प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों से अवगत कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह शांत हुए।
इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी गिरीश कंचन ने बताया कि यह समस्या दिल्ली से बनती है। दिल्ली को इस संबंध में पत्र लिखा जा रहा है।
चर्चा में रहा प्लेटफार्म पर जीएम के काफिले की कारें पहुंचना
रेलवे प्लेटफार्म छह पर जीएम के काफिले की कारें पहुंचने का मामला पूरे दिन चर्चा में बना रहा।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना का मंगलवार की शाम स्पेशल ट्रेन से झांसी पहुंचे थे। उनकी स्पेशल गाड़ी को प्लेटफार्म एक पर रोका गया था।
वह यहां से कोच मरम्मत कारखाने गए। स्पेशल ट्रेन को प्लेटफार्म छह पर खड़ा कर दिया गया। वह जब लौटकर आए, तब उनकी कारों का काफिला पार्सल गेट के रास्ते प्लेटफार्म छह से होकर उनके कोच तक पहुंच गया। चूंकि, प्लेटफार्म पर चार पहिया गाड़ियों को ले जाने की इजाजत नहीं है।
इसके बाद भी जीएम कारों के काफिले के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचे। यह बात बुधवार को चर्चा में बनी रही। यहां तक की इस खबर को एक चैनल ने भी प्रमुखता से दिखाया। इस संबंध मेें जनसंपर्क अधिकारी गिरीश कंचन ने बताया कि चूंकि, प्लेटफार्म छह से केवल सुबह के समय पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है।
इस प्लेटफार्म का उपयोग लोडिंग साइडिंग के रूप में किया जाता है। अक्सर अफसरों को इस प्लेटफार्म पर गाड़ियां ले जानी पड़ती हैं। इस कारण जीएम का काफिला ले जाना गलत नहीं था।