फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For the poor 'health fund'

निर्धनों के लिए ‘आरोग्य निधि’

Sat, 15 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
For the poor 'health fund'
hospital, jhansi news - फोटो : demo
गंभीर बीमारी से जूझ रहे निर्धन लोगों के सामने अब उपचार का संकट खड़ा नहीं होगा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष आरोग्य निधि योजना से उनका मुफ्त इलाज कराया जाएगा। बीपीएल कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति पात्र मरीजों का चयन कर इलाज मुहैया कराएगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अनुशंसा पर जिलाधिकारी पात्र लोगों का सत्यापन कर डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान कर सकते है। गंभीर रूप से बीमार होने पर उपचार में होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति अधिकृत अस्पताल को दी जाएगी। कैंसर, हृदय रोग जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए प्रदेश सरकार शुरू किए गए पायलेट प्रोजेक्ट में झांसी को भी चुना गया है। लेकिन, योजना का प्रचार-प्रसार नहीं हो पाने के कारण इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इन अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज
- एमएलबी मेडिकल कॉलेज, झांसी
- संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ
- किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ
- बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
- मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद
- गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर
- एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा
- इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बनारस
- जेएन मेडिकल कालेज, अलीगढ़
- एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ
- राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

क्या हैं पात्रता
- उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
- मरीज या उसके परिवार के पास बीपीएल कार्ड या जिलाधिकारी द्वारा प्रमाणित आय प्रमाण पत्र, जो 24000 रुपये वार्षिक  से अधिक न हो। 
- ऐसी बीमारी से ग्रसित मरीज जिसका जीवन संकट में हो और जिसका जिले के अस्पताल में इलाज संभव न हो।

इन बीमारियाें का होगा इलाज
- हृदय रोग और हृदय शल्य चिकित्सा
- कैंसर, गुर्दा और मूत्र रोग, अस्थि रोग, थैलेसीमिया
- इंट्रा आक्यूलर लेंस इंप्लांट, श्रवण यंत्र हाइड्रोसिफेलस के लिए शंटस जैसे अन्य रोग

यहां करें संपर्क
सीएमओ आफिस के टोल फ्री नंबर 18001800521 पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed