फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   for pm pragrame secretoy inspected.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण

Wed, 26 Feb 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
for pm pragrame secretoy inspected.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

झांसी। जिले में 24 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव पटजोशी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान का जायजा लिया। साथ ही अफसरों को निर्देश दिए।
जिले में 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होना है। पीएमओ से कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। मंगलवार को संयुक्त सचिव पटजोशी ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने भोजला मंडी परिसर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी जाएं। इसके बाद संयुक्त सचिव ने केंद्रीय कृषि विवि परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को केंद्रीय कृषि विवि का लोकार्पण भी करना है। संयुक्त सचिव ने यहां फोटोग्राफी कर अफसरों से कार्यक्रम आयोजन की जानकारियां लीं। इस दौरान संयुक्त सचिव ने अफसरों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाए। डीपीआरओ जगदीश राम गौतम ने बताया कि संयुक्त सचिव ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। कार्यक्रम स्थल पर पीएमओ से फाइनल मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed