फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   for highspeed train get training in tokya.

हाईस्पीड ट्रेन के संचालन का टोक्यो में लिया प्रशिक्षण

Tue, 15 Oct 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
for highspeed train get training in tokya.
हाईस्पीड ट्रेन के संचालन का टोक्यो में लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

झांसी। जापान में ट्रेनों का संचालन कैसे वक्त पर होता है? हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन में क्या- क्या सतर्कता बरतनी पड़ती है? ऐसे ही तमाम अनुभव लेकर सीनियर डीसीएम डा. जितेंद्र कुमार जापान से लौट आए हैं। रेल प्रशासन ने उनको दो सप्ताह के लिए जापान भेजा था, जहां पर उन्होंने टोक्यो शहर में टोक्यो इंटरनेशनल जापानिश कॉरपोरेशन एजेंसी द्वारा दो सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

भारतीय रेल को उच्चतम गति प्रदान करने तथा तकनीकी क्षेत्र में रेल के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से प्रशासन अपने अधिकारियों को अध्ययन के लिए विभिन्न विकसित देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजता है। इस वक्त रेलवे अहमदाबाद से मुंबई के बीच शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन के संचालन को लेकर अपने अधिकारियों को प्रशिक्षित कर कर रहा है। इसी पहल के तहत सीनियर डीसीएम को जापान भेजा गया था। सोमवार को जापान से लौटने पर उन्होंने बताया कि हाई स्पीड ट्रेन के संचालन के साथ ही स्टेशन को उत्कृष्टता का केंद्र (सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस) बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रेलवे स्टेशन को इस तरह तैयार करना है कि यात्री को सभी सुविधाएं एक जगह मिल सकें। जैसे खरीदारी, खानपान, मनोरंजन, ट्रांसपोर्ट आदि। रेलवे आगे इसी दिशा में काम करने जा रहा है। उन्होंने जापान के विकसित होने का कारण वहां के लोगों का काम के प्रति समर्पण बताया। उनके लौटने पर डीसीएम अखिल शुक्ल समेत अधीनस्थ अधिकारियों व स्टाफ ने उनको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed