फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fool on helmet, police rool

हेलमेट पर फूल, न पहनने पर पुलिस का रूल

Sat, 23 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
fool on helmet, police rool
helmet, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। हेलमेट लगाओ अभियान पर पुलिस ने अब अनूठा तरीका निकाला है। शुक्रवार को हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को फूल के साथ धन्यवाद दिया और न लगाने वालों पर जुर्माना ठोका। इलाइट चौराहा पर करीब दो घंटे चले चेकिंग के दौरान एक सौ 70 से ज्यादा चालान काटे गए। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को अंतिम चेतावनी देते हुए हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने को कहा है।
विज्ञापन

यूपी केबिनेट का फैसला आने के बाद से अमर उजाला ने दोपहिया वाहन चालकों का जीवन सुरक्षित करने के लिए मुहिम छेड़ी हुई है।

पुलिस ने भी इसको गंभीरता से लेते हुए लगातार अभियान चला रही है। एसएसपी पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालयों और थानों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर चुके हैं। इसका शहर में असर भी दिखने लगा है, तमाम लोग हेलमेट का उपयोग करने लगे हैं। कुछ हेलमेट लेकर चल रहे हैं और जब चेकिंग देखकर पहन लेते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने करीब दो घंटे इलाइट चौराहा पर अनूठा हेलमेट अभियान चलाया। यातायात प्रभारी सुभाष यादव ने अपनी टीम के साथ चेकिंग शुरू की। इस दौरान जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने हुए थे, उन्हें प्रभारी ने गुलाब का फूल देकर अभियान में सहयोग करने और हेलमेट पहनने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, जो लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, उन पर जुर्माना ठोका गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने हेलमेट नहीं लगाने पर करीब 70 लोगों पर जुर्माना ठोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश कर दिए गए हैं कि प्रतिबंधित किए गए स्थानों पर बिना हेलमेट किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाए। खासतौर पर पुलिस कर्मियों को अंतिम चेतावनी दी जाती है कि वह दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने अन्यथा उन्हें आदेश का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed