फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Foods neccesarry increse agriculture Rakaba

खाद्य जरूरतें पूरी करने को बढ़ाया जाए कृषि रकबा

Tue, 27 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Foods neccesarry increse agriculture Rakaba
झांसी। खाद्यान्न जरूरतें पूरा करने को कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने कृषि रकबा में इजाफा किए जाने की जरूरत बताई साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से आयोजित मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एपीसी आलोक सिन्हा ने ब्लाक स्तर पर एफपीओ बनाने का सुझाव दिया। कहा, एफपीओ को प्रोत्साहित करने के लिए इनको फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट की सुविधाएं दी जाएं। एग्रो क्लाइमेटिक जोन के मुताबिक प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाए। अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने जीरो बजट खेती पर जोर देते हुये जैविक उत्पादों के बिक्री के लिए मंडल स्तर पर मंडी में जगह उपलब्ध कराने की बात कही। बताया, जल्द ही जीरो बजट खेती के लिये नीति निर्धारित होने जा रही। इसके लिए 500-1000 क्लस्टर बनाने वाले किसानों को सहायता मिलेगी। मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया इस बार रबी आच्छादन 10.04 लाख हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित है, यह पिछली दफे से अधिक है। मंडल में गेहूं उत्पादन लक्ष्य 36.96 क्विंटल प्रति हेक्टेयर लक्ष्य है। उन्होंने बताया फर्म मशीनरी बैंक में प्रधान रुचि नहीं ले रहे। मंडल में 64 के सापेक्ष 38 का ही वितरण हुआ। पंपसेट व स्प्रिंकलर का वितरण शून्य है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने धान केन्द्रों की मांग करते हुये दलहन व तिलहन केंद्र भी जल्द खोलने की जरूरत बताई। कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में मंडियों का निर्माण हुआ लेकिन, वह संचालित नहीं हो रही। वहां दलहन-तिलहन क्रय केंद्र खोलने की मांग की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, जेडीसी सर्वेश दीक्षित, एडीएम राम अक्षयवर, आरएफसी नरेंद्र कुमार, डीडी उद्यान भैरम सिंह, सफल एफपीओ के अमित पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed