फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   food security bill

आधी - अधूरी सूचियों का आज होगा प्रकाशन

Sat, 11 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 11 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
झांसी। आम जनमानस का सस्ते अनाज का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए पात्र व अपात्र परिवारों का सर्वे 30 जुलाई तक किया जाना है। लेकिन, यह समय पर पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में रविवार को आधी अधूरी सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन




राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम - 2013 के तहत आम जनमानस को रियायती दरों पर गेहूं व चावल उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत जनपद की 20,51,543 आबादी में से 14,67,929 को आच्छादित किया जाना है। इसमें नगर की 8,60,405 की आबादी में 5,20,212 को खाद्य सुरक्षा दी जानी है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्र की 11,91,138 की आबादी में से 9,47,717 को योजना से लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए पात्र व अपात्र परिवारों के सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे। यह कार्य 31 मार्च तक पूर्ण किया जाना था।
विज्ञापन



अप्रैल माह से योजना के क्रियान्वयन की योजना थी। लेकिन, समय पर सर्वे पूरा न होने की वजह से इसकी अवधि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई थी, परंतु इस समय में भी काम पूरा नहीं हो पाया, जिसके चलते सर्वे की तिथि बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई। लेकिन, अब भी लगभग सत्तर फीसदी काम ही हुआ है। काम की गति को देखते हुए बढ़ी हुई तिथि भी नाकाफी साबित हो रही है। ऐसे में पात्र व अपात्र गृहस्थियों की आधी अधूरी सूची के प्रकाशन के निर्देश दिए गए हैं। 12 जुलाई को यह सूचियां ग्राम पंचायतों में प्रकाशित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed