{"_id":"5daadd268ebc3e93c202cf84","slug":"food-safety-department-team-raided-the-market-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का बाजार में छापा, साढ़े आठ लाख का घी किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का बाजार में छापा, साढ़े आठ लाख का घी किया सीज
Sat, 19 Oct 2019 04:40 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 19 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झांसी में खाद्य सुरक्षा विभाग की दो टीमों ने संयुक्त रूप से सुभाषगंज बाजार स्थित एक दुकान पर छापा मारा। टीम ने मौके पर पाए गए घी के दो नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इस दौरान जांच टीम ने मौके पर लगभग 1700 किलो घी सीज कर दिया।
इसके अलावा टीम ने एक नमकीन भण्डार से मिस्ब्रांडेड नमकीन के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। बता दें कि इस दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों के विरुद्ध विशेष अभियान चला रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने कार्रवाई करते हुए बस अड्डे से 9 क्विंटल खोया, 2.50 क्विंटल बूंदी और 70 किलो छेने की मिठाई पकड़ी भी पकड़ी है।
अभियान के तहत मिलावटखोरों को चिन्हित कर या सटीक सूचना के आधार पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। वहीं अभिहीत अधिकारी राजेश द्विवेदी ने दीपावली के मद्देनजर लोगों से मिलावटखोरों के बारे में सूचना देने की अपील की है।