फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   food processing unit to be established in bundelkhand

बुंदेलखंड में स्थापित होगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
food processing unit to be established in bundelkhand
खरीफ फसली सीजन की तैयारियों को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को खरीफ गोष्ठी आयोजित हुई। कृषि आयुक्त ने बुंदेलखंड को प्राथमिकताओं में बताते हुए किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत बताई। बताया, बुंदेलखंड में जल्द फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। उन्होंने कृषि क्षेत्र में पैकेजिंग, प्रोसेसिंग के साथ मार्केटिंग को बेहतरीन करने पर जोर दिया। कृषि उत्पादक समूह की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। बुंदेलखंड में उड़द, मूंग, तिल के उत्पादन को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। मछली उत्पादन में संभावनाएं तलाशने के साथ ही पैकजिंग पर जोर दिया। उन्होंने जापानी तकनीकी पर आधारित पौधरोपण विधा को भी अपनाने की जरूरत बताई। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने मूंगफली उत्पादन को देखते हुए क्रय केंद्र बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने मप्र में बिजली दरों के कम होने की बात कहते हुए इस असमनाता को भी खत्म करने की बात कही। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने गेंहू क्रय केंद्र बढ़ाने के साथ ही कटिया गेंहू के प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की जरूरत बताई। प्रगतिशील किसान अमित पांडेय ने कटिया गेहूं की पैदावार को देखते हुए किसानों को प्रोत्साहित करने की मांग की। इस दौरान एनआईसी में संयुक्त कृषि निदेशक ओपी पांडेय, डीडी कृषि कमल कटियार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed