फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fogging medicine finished

किंगफॉग दवा खत्म, फॉगिंग का काम ठप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
fogging medicine finished
नगर निगम की ओर से महानगर में चल रहा फॉगिंग का काम ठप हो गया है। बताया  जाता है कि निगम के स्वास्थ्य स्टोर में किंगफॉग वायर दवा खत्म हो गई है।  इसके चलते फॉगिंग कार्य रोक दिया गया है। इसके साथ ही फॉगिंग में लगाए गए  कर्मचारियों में वेतन न मिलने से आक्रोश है। वहीं, फॉगिंग न होने से लोगों  को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना  संक्रमण और मच्छरों की तादाद पर काबू पाने के लिए फॉगिंग शुरू कराई थी।  इसके लिए किंगफॉग वायर कंपनी की दवा मंगाई गई थी। अब दवा खत्म हो जाने से  फॉगिंग कार्य रोक दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि नगर निगम में दवा सप्लाई  करने वाली फर्म का भुगतान भी नहीं किया गया है। इसके चलते फर्म ने उधार माल  देने से मना कर दिया है। फॉगिंग ठप होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं।  अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि दवा खत्म होने की जानकारी  नहीं है। स्टॉक चेक किया जाएगा। फॉगिंग कार्य कराया जाएगा। नगर निगम में बुधवार को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने सफाई हवलदारों,  नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जोनल प्रभारियों और सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक  की। इस दौरान उन्होंने सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्यों का  निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाला सफाई कार्य को लेकर  कार्ययोजना बना ली जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों का गैंग तैयार कर लिया  जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को कार्यों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि  सफाई कार्य और सैनिटाइजेशन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed