{"_id":"600f24828ebc3e34035607ea","slug":"fogg-sefty-device-railway-track-effect-jhansi-news-jhs1869925129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉग सेफ्टी डिवाइस कोहरे में बन रही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉग सेफ्टी डिवाइस कोहरे में बन रही सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित होने से रोकने के लिए रेलवे ने लोको पायलटों को फॉग सेफ़्टी डिवाइस दी है, जो कोहरे में सहारा बन रही है।
कोहरे के कारण लोको पायलट को सिग्नल और पटरियां नजर नहीं आती हैं। ऐसे में ट्रेनों की गति कम की जाती है अथवा निरस्त कर दी जाती थी। रेलवे ने एक्शन प्लान के तहत लोको पायलटों को कोहरे के मौसम के दौरान गाड़ी चलाने में सहायता देने के लिए फ ॉग सेफ डिवाइस दी है। डिवाइस जीपीएस से लैस हैंड हेल्ड पोर्टेबल उपकरण है, जिसे रेल इंजन में स्थापित नहीं किया जाता, बल्कि कोहरा प्रभावित खंडों में गाड़ी चलाने वाले लोको पायलटों को दिया जाता है। जब कभी रेंज के भीतर कोई लैंडमार्क आता है, तो यह उपकरण कोहरे के मौसम के दौरान श्रव्य, दृश्य अलार्म के माध्यम से सहायता करता है। इस उपकरण से आने वाले स्टेशनों की लोकेशन, चेतावनी बोर्ड, सिग्नल, समपार फाटक और समपार के लिए सीटी बोर्ड फ ीड किए जाते हैं । इसमें इंजन की गति, दूरी और लैंडमार्क तक पहुंचने में लगने वाला समय दर्शाया जाता है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डिवाइस के कारण लोको पायलटों को राहत मिली है। वहीं, ट्रेनें सही समय से चल रही हैं।
गणतंत्र दिवस को लेकर किया मॉक ड्रिल
झांसी। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गणतंत्र दिवस को लेकर जीआरपी के जवानों ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। सर्कुलेटिंग एरिया में फू ड प्लाजा के सामने संदिग्ध वस्तु की सूचना पर सीओ नईम मंसूरी व प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने परिसर में आने- जाने वाले यात्रियों का प्रवेश और निकास रोक दिया। पूरे एरिया को खाली कराकर खड़े वाहन, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आसपास पड़े निर्माणाधीन सामानों की पुलिसकर्मी और डॉग स्क्वाएड ने चेकिंग कराई। इस दौरान आरपीएफ के 25 कर्मचारी मौजूद रहे।