{"_id":"61d1f86a863730037e5fad42","slug":"fog-increased-disaster-trains-getting-delayed-by-two-hours-jhansi-news-jhs2122922161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बढ़ाई आफत, दो-दो घंटे लेट हो रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बढ़ाई आफत, दो-दो घंटे लेट हो रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोहरे ने इन दिनों आफत बढ़ाई हुई है। झांसी रेल मंडल के विभिन्न सेक्शन में देर रात 12 बजे से पड़ने वाले कोहरे से ट्रेनों की चाल बिगड़ रही है। हालात यह हैं कि ट्रेनें दो-दो घंटे की देरी से वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंच रही हैं। इसके चलते यात्रियों की भी दिक्कत बढ़ रही है।
झांसी मंडल के झांसी-बीना सेक्शन, झांसी-धौलपुर, झांसी-भीमसेन, झांसी-मानिकपुर सेक्शन में बीते तीन दिन से रात और सुबह कोहरा रहता है। शनिवार रात और रविवार सुबह कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन फिर प्रभावित हुआ। इस दौरान ट्रेनें दो घंटे तक लेट हो गईं। रविवार को केरला एक्सप्रेस दो घंटे, कामख्या एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, तेलंगाना एक्सप्रेस दो घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 40 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पाताल कोट एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, शान ए भोपाल एक्सप्रेस 20 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, पुरी एक्सप्रेस एक घंटा, पुष्पक एक्सप्रेस आधा घंटा समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
रेलवे ने कोहरे के दौरान लोको पायलटाें को फॉग सेफ डिवाइस दी है, लेकिन कोहरे में दृश्यता कम होने से ट्रेनें निर्धारित गति सीमा से नहीं दौड़ पा रही हैं। इसके साथ ही विभिन्न सेक्शनों में रेलवे अफसर संचालन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं ट्रेनें लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।