{"_id":"5ee7cae08ebc3e4324626d79","slug":"flat-will-be-contructed-in-betwa-bihar-jhansi-news-jhs1691721133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतवा विहार में बनेंगे टूबीएचके व थ्री बीएचके फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतवा विहार में बनेंगे टूबीएचके व थ्री बीएचके फ्लैट
विज्ञापन
flat
- फोटो : flat
झांसी। बालाजी मार्ग स्थित बेतवा विहार में झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) चार मंजिला इमारत का निर्माण कराने जा रहा है। जिसमें टूबीएचके व थ्री बीएचके के कुल 152 फ्लैट होंगे। टूबीएचके फ्लैट की कीमत बीस लाख व थ्री बीएचके तीस लाख रुपए तय की गई है। इसके लिए जेडीए ने टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य अठारह माह में पूरा होगा।
लगभग डेढ़ दशक पहले झांसी विकास प्राधिकरण ने ग्राम बूढ़ा में 38.71 हेक्टेयर जमीन पर बेतवा विहार कॉलोनी को विकसित किया था। कॉलोनी में अलग-अलग साइजों में 914 भूखंड आवंटित किये गये थे। कॉलोनी में सड़क, बिजली, पानी व पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण लोगों ने निर्माण कार्य में रुचि नहीं दिखाई थी। जिसके चलते कॉलोनी में बसावट नहीं हो सकी थी। लेकिन जेडीए द्वारा सड़क, बिजली व पानी की सुविधाओं को सुचारू कर दिया गया है। जिसके चलते निर्माण कार्य भी तेजी से हुआ है।
अब जेडीए ने कॉलोनी में खाली पड़ी 20240 वर्ग मीटर जमीन पर टूबीएचके के 88 व थ्री बीएचके के 64 फ्लैटों का निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जेडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बेतवा विहार में फ्लैटों के निर्माण की योजना को तैयार किया गया था। जिसमें अधिकतर फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अठारह महीने में फ्लैट निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही आवंटन कर दिया जाएगा।