{"_id":"65e387f04b963c025d059aa4","slug":"fix-responsibility-for-uninterrupted-power-supply-in-summer-md-jhansi-news-c-360-1-jh11001-104092-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तय करें जिम्मेदारी : एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तय करें जिम्मेदारी : एमडी
Sun, 03 Mar 2024 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
- राजस्व एवं बिजली संबंधी विकास कार्याें की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गर्मियों में निर्बाध बिजली मिले, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय कर लें। ताकि मंडल के बिजली उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। समीक्षा बैठक में शनिवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने मंडल के अफसरों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण में 18 घंटे बिजली देने का रोस्टर तैयार किया है। इस रोस्टर से कम आपूर्ति होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सुदृढ़ बिजली सप्लाई करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी विकास कार्य में 33 केवी, 11 केवी लाइनों की मरम्मत, ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि, सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि के काम जल्द से जल्द पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि हर हाल में लक्ष्य की पूर्ति की जाए। अन्यथा संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर निदेशक वित्त एचके अग्रवाल, मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी, अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद, मनोज कुमार अग्रहरि, अधिशासी अभियंता रेनू, शिवशंकर, एसडीओ कन्हैया लाल मौजूद रहे।