{"_id":"63af0f3e49875e27f504f384","slug":"five-people-big-bakayedaar-again-cut-rc-jhansi-news-jhs2359661169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पांच बड़े बकायेदारों की कटी दो करोड़ 34 लाख की आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पांच बड़े बकायेदारों की कटी दो करोड़ 34 लाख की आरसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पांच बड़े बकायेदारों की दो करोड़ 34 लाख रुपये की आरसी कटी हैं। इसके साथ ही सदर तहसील प्रशासन ने वसूली की कार्यवाही भी शुरू कर दी है।
राजस्व विभाग ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरसी कटने के बाद पांच बकायेदारों से दो करोड़ 34 लाख रुपये के बकाये की वसूली की तैयारी है। वीवीके इंफ्राबिल्ड एंड रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड से स्टांप शुल्क का 41 लाख रुपया वसूल किया जाना है। जबकि, शिवकुमार सोलंकी से मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग का बकाया 22 लाख रुपये वसूलना है। रेल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के संदेश चंद्र गुप्ता की 35 लाख रुपये की आरसी काटी गई है। वहीं, में. ओमशांति बिल्डर्स से 82 लाख रुपये की वसूली की जानी है। इसमें से 30 लाख रुपये जमा कराए जा चुके हैं। उधर, अंसल पाम कोर्ट की 54 लाख रुपये की आरसी काटी गई है।
नायब तहसीलदार देवेंद्र प्रताप ने बताया कि सभी बकायेदारों से वसूली की कार्यवाही जारी है। एक से तीस लाख रुपये जमा भी कराए जा चुके हैं। राजस्व कर्मी लगातार वसूली में जुटे हुए हैं।