{"_id":"5f67ab0a8ebc3ef47f01b840","slug":"five-died-and-104-new-positive-jhansi-news-jhs1767505122","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में कोरोना से हाहाकार... कुछ तो करो सरकार, एक ही दिन में पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में कोरोना से हाहाकार... कुछ तो करो सरकार, एक ही दिन में पांच की मौत
Mon, 21 Sep 2020 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बेरहम हो चला है। इससे हाहाकार मचा हुआ है। एक ही दिन में पांच संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें 28 साल का एक युवक भी शामिल है। इसके अलावा 104 नये मरीज भी सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज महानगर के विभिन्न इलाकों के हैं। आंकड़े लोगों को डरा रहे हैं। हालातों में सुधार के लिए लोग सरकार की ओर ताक रहे हैं।
मरने वालों में केवल कंपाउंड निवासी 28 वर्षीय एक युवक भी शामिल है। युवक को बुखार, कफ, गले में परेशानी और सांस लेने में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। युवक फेफड़े के संक्रमण से भी ग्रसित था। बड़ागांव महाराजपुरा की 38 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है।
महिला को कोरोना के सामान्य लक्षण के चलते अस्पताल में दाखिल किया गया था। वह डायबिटीज से भी ग्रसित थी। इसके अलावा ऋतु विहार कॉलोनी की 53 वर्षीय महिला को भी इस महामारी ने चपेट में ले लिया है। महामारी के सामान्य लक्षण के चलते अस्पताल में दाखिल कराई गई ये महिला हाइपरटेंशन व डायबिटीज से भी पीड़ित थी।
विज्ञापन
ताज कंपाउंड निवासी 53 वर्षीय एक अन्य महिला को भी कोरोना की चपेट में आने से मौत हुई है। ट्यूबवेल रोड खातीबाबा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को भी इस महामारी ने लील लिया है। बुजुर्ग हाइपरटेंशन व डायबिटीज से पीड़ित थे। जिले में कोरोना से अब तक 133 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रविवार को 104 नये मरीज भी सामने आए। इनमें से ज्यादातर मरीज महानगर के विभिन्न इलाकों के हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,513 पर पहुंच गया है।
72 की हुई अस्पताल से छुट्टी
जिले में कोरोना के 6,513 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 4733 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 72 मरीजों को रविवार को छुट्टी दी गई। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 81.65 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में जिले में 1,062 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 217 मरीजों को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
इन क्षेत्रों में मिले नये मरीज
रविवार को कोरोना के 104 नये मरीज सामने आए। ये मरीज खुशीपुरा, नैनागढ़, नरिया बाजार, टंडन रोड, पंचकुइयां, गणेश बाजार, नई बस्ती, हंसारी, सीपी मिशन कंपाउंड, लक्ष्मण गंज, गुदरीपुरा प्रेमनगर, एकता विहार, न्यू रायगंज, सदर बाजार, बरुआसागर, शिवाजी नगर, नगरिया कॉलोनी, खातीबाबा, मुकरयाना, कैलाश रेजीडेंसी, सूद कॉलोनी, आंतिया ताल, नंदनपुरा, सतीश नगर, बंसल कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, केके पुरी, ओमशांति नगर आदि इलाकों में सामने आए हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए शासन और प्रशासन पूरी ताकत लगाए हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अब लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। मास्क लगाना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसे लेकर सोमवार से प्रशासन भी सख्ती बरतेगा।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी