फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   five corona positve admit in hospital

कोरोना पीड़ित के साथ यात्रा करने वाले पांच लोगों को कराया भर्ती

Sat, 21 Mar 2020 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
five corona positve admit in hospital
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

12 मार्च को संपर्क क्रांति से दिल्ली से झांसी आए पांच लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। ये लोग जिस बोगी में थे, उसमें सवार हैदराबाद निवासी एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। इनमें से तीन लोगों को जुकाम, बुखार है। पांचों लोगों के साथ-साथ दो डॉक्टर और एक मरीज का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन निवासी एक परिवार 12 मार्च को संपर्क क्रांति में सवार होकर दिल्ली से झांसी के लिए रवाना हुआ था। ये एसी डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। इनके साथ में हैदराबाद का रहने वाला एक व्यक्ति भी यात्रा कर रहा था। सफर के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ गई। तिरुपति में जांच के बाद उक्त यात्री में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। इसके बाद यात्री किन-किन लोगों के संपर्क में आया है, उनको ट्रेस करना शुरू किया गया। हैदराबाद मंडल के रेल अधिकारियों ने झांसी के रेलवे अफसरों को इस बाबत जानकारी दी। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रेलवे अफसरों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने फोन नंबर के आधार पर सिविल लाइन निवासी परिवार से संपर्क कर लिया। परिवार में पांच लोग हैं। इसमें पति-पत्नी, दो बच्चे और एक नवजात शामिल है। इनको जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अमेरिका से लौटीं एक महिला डॉक्टर, उनके डॉक्टर पति और एक मरीज का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। ये सभी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed