{"_id":"5e3b1b498ebc3ee5ef11419e","slug":"five-arrested-for-manufacturing-fake-tobbaco-jhansi-news-jhs1593310170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली गुटका बनाने वाले सरगना समेत पांच लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली गुटका बनाने वाले सरगना समेत पांच लोग हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना नवाबाद पुलिस ने नकली गुटका बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गुटका भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी बुंदेलखंड के जिलों में गुटका बेचने का अवैध कारोबार करा रहे थे। पुलिस को पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलीं हैं।
जिले में बड़े पैमाने पर नकली गुटका बनाने की जानकारियां पुलिस को मिल रही हैं। बुधवार सुबह मऊरानीपुर क्षेत्र से मध्य प्रदेश नकली गुटका लेकर जा रहे सरगना समेत पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इनके पास से गाड़ी में भारी मात्रा में कई कंपनियों का नकली गुटखा भी मिला। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर कई जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। पता चला है ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर कंपनी के नाम पर नकली गुटका तैयार किया जा रहा है। जिले में टैक्स बचाने के चक्कर में चोरी छिपे बिना प्रपत्र या एक ही प्रपत्र पर कई बार गुटका माल मंगाने का भी कारोबार भी खूब चल रहा है। इससे शासन को हर माह करोड़ों रुपये की टैक्स की चपत भी लग रही है।
कंपनी के अधिकारी भी कर चुके शिकायत
कंपनी के अधिकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से नकली गुटका बनाने बनाकर बेचे जाने की शिकायत कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के नाम पर नकली गुटका बनाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई न होने से धड़ल्ले से अवैध कारोबार चल रहा है।