फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Fitness dose, half an hour daily'

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’

Sat, 14 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
'Fitness dose, half an hour daily'
झांसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन रैली निकाली गई। किला से शुरू होकर रैली रानी महल पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि रामतीर्थ सिंघल ने फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज का नारा दिया।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि देश नागरिकों से बनता है। देश में युवाओं की जैसी शक्ति हो, वैसा देश का विजन होता है। देश की जीवंतता युवा है। युवा दौड़ेगा तो देश दौड़ेगा। साथ ही हमें व्यायाम से आरोग्य की प्राप्ति होगी। ध्यान योग, प्राणायाम का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन का जिला स्तर पर शुभारंभ किया जा रहा है। हर सप्ताह पांच गांवों में कार्यक्रम होंगे। इस बार फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 13 अगस्त को शुरू होकर दो अक्तूबर को समाप्त होगी। इसका उद्देश्य लोगों को दौड़ना और जैसी फिटनेस गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय एथलीट हरविंदर सिंह ने कहा कि हम नियमित व्यायाम करके अपने आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक सुखलाल कुशवाहा, अजय गोस्वामी, विवेक गोस्वामी, भारत सिंह, प्रियंका सिंह, प्रतिभा मिश्रा, पवन कुशवाहा, वेदन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अशोक सरवारिया, विशाखा कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, हेमंत पटेल, अंकित भार्गव मौजूद रहे। इधर, रेलवे में फिट इंडिया फ्रीडम 2.0 की मुहिम से जुड़ने के लिए मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अमित सेंगर, अपर मंडल रेलप्रबंधक (ऑपरेशन) दिनेश वर्मा, मंडल खेलकूद अधिकारी अमृतांशु मौर्य, मंडल खेलकूद सचिव अरविंद कपूर विचार साझा किए। साथ ही डीआरएम कार्यालय से स्टेशन तक दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

योजनाओं की दी जानकारी
झांसी। अमृत महोत्सव समारोह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ। झांसी में जन संपर्क के अंतर्गत दूरभाष सेवा के जरिए कोविड के दौरान एक्स सर्विसमैन एवं उनकी विधवाओं के अनुभव, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान वेलफेयर ऑर्गनाइजर नायब सूबेदार एसके शुक्ला, राजकुमार, आरके विश्नोई, अब्बास अली, हरीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed