फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fitness certificate to build crowds thronging

फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने को उमड़ी भीड़

Tue, 09 Jun 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 09 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय में फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शिक्षामित्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे वहां पर अव्यवस्था हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई। इस पर सीएमओ ने तीन चिकित्सकों को प्रमाणपत्र बनाने के लिए लगाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक पद के लिए समायोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कंडीशनल ज्वाइनिंग के निर्देश मातहतों को दिए हैं। इसी क्रम में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के पूर्व उनसे फिटनेस प्रमाणपत्र मांगा गया है। सोमवार को अचानक फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए करीब पांच सौ शिक्षामित्रों की भीड़ जिला अस्पताल में उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


इतनी भीड़ देखकर स्वास्थ्य अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग या किसी के द्वारा इतने लोगों के प्रमाणपत्र बनवाने की पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई थी। इसके बाद शीघ्र प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने सभी से शांत रहने की अपील की। बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्होंने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी, तब जाकर शिक्षामित्र व्यवस्थित हुए। व्यवस्था बनाने की दृष्टि से सीएमओ ने प्रमाणपत्र बनाने के लिए तीन चिकित्सकों को लगाया। देर शाम तक सीएमओ कार्यालय द्वारा 279, जिला अस्पताल में 122 व एडिशनल सीएमओ द्वारा 128 प्रमाणपत्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह तक जमा कर सकते हैं फिटनेस प्रमाणपत्र
झांसी। 877 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व उनसे फिटनेस प्रमाणपत्र मांगा गया है। सोमवार को 529 शिक्षामित्रों ने प्रमाणपत्र बनवा लिए। वहीं, जो लोग शेष रह गए हैं उनको घबराने की जरूरत नहीं है। डिप्टी बीएसए के मुताबिक शिक्षामित्रों को एक सप्ताह के भीतर प्रमाणपत्र बनवाकर जमा करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed