फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   first time apoorvi speak maa

अपूर्वी पहली बार बोली मां

Mon, 06 Jul 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
first time apoorvi speak maa
आर्पूवी
अपूर्वी के मुंह से पहला शब्द ‘मां’ निकला
विज्ञापन

झांसी। मां ने नौ महीने पेट में तो पाला, लेकिन पैदा होने के बाद एक दिन भी अपने आंचल का साया नहीं दिया और फेंक दिया खुले आकाश के नीचे। नवजात पर कुत्तों ने कहर ढाया और नोंच-नोंच कर उसका एक हाथ खा गए। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं अपूर्वी की, जो अब शिशु विहार फाउंडलिंग होम में है। मां ने उसके साथ बेदर्दी की, लेकिन बेटी के मुंह से पहला शब्द ‘मां’ ही निकला।
16 दिसंबर की कड़कड़ाते की ठंड की रात मेडिकल कॉलेज के सामने एक गली में खुले आकाश के नीचे नवजात बालिका पाई गई थी। कुत्ते उसे नोंच रहे थे और वो चीख रही थी। अमर उजाला को जानकारी हुई तो बच्ची को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उसकी जान तो बच गई, परंतु तमाम कोशिशों के बाद भी डाक्टर उसका एक हाथ नहीं बचा सके। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना की गूंज बाल संरक्षण आयोग तक पहुंची थी। बाल आयोग की टीम ने यहां आकर मामले की पड़ताल की थी और बच्ची को फेंकने वाले की तलाश भी की गई थी। लेकिन, मालूम नहीं चल पाया था। बाल आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू ने इस बच्ची को नाम ‘अपूर्वी’ दिया था। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद अपूर्वी को खातीबाबा स्थित शिशु विहार फाउंडलिंग होम पहुंचा दिया गया था। अपूर्वी अब भी वहीं है और कुछ-कुछ बोलने की कोशिश करती है। उसके मुंह से पहला शब्द ‘मां’ ही निकला। ये सुनकर शिशु विहार में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

घुटने चलने की करती है कोशिश
झांसी। शिशु विहार में रह रही अपूर्वी सामान्य बच्चों की तरह स्वस्थ है और उसकी बेहतर देखरेख भी हो रही है। वो अब घुटने के बल चलने की कोशिश भी करती है। लेकिन, चल नहीं पाती है। एक हाथ न होने की वजह से उसे सहारा नहीं मिल पाता है, जिससे वो गिर पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed