फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   first monday of saawan devotees were shivmay

शिवालयों से लेकर सड़कों तक भोले की भक्ति

Mon, 22 Jul 2019 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
first monday of saawan devotees  were shivmay
श्रावण के सोमवार को कारगिल पार्क के श्री चांदमारी मंदिर में पार्थिव शिव निर्माण का पूजन करते श्र?
शिवालयों से लेकर सड़कों तक भोले की भक्ति
विज्ञापन

झांसी। सावन के पहले सोमवार को महादेव की भक्ति में संपूर्ण महानगर विभोर रहा। सभी छोटे-बडे़ शिवालयों में सुबह चार बजे से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने रुद्री पाठ किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए और बरसात की प्रार्थना की। वहीं, शहर में धार्मिक एवं हिंदू संगठनों ने कांवड़ यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली।
पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, बाहर बड़ागांव गेट स्थित भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, मढ़िया महादेव मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और उनका जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पडे़। राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने शिव मंत्र का जाप किया। रुद्राभिषेक में दूध, दही, गंगा जल, शुद्ध घी, गन्ने क ा रस, भांग, सतनजा, बेल पत्री आदि अर्पित किया। इसके बाद महा आरती की गई। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर जी महाराज सेवा समिति के महामंत्री अजीत राय, अर्चना दुबे, राजेश पुरोहित, लक्ष्मी राय, संजय पटवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने ओरछा धाम की पवित्र नदी से जल भरकर भगवान सिद्धेश्वर का अभिषेक किया। इस मौके पर आचार्य हरीओम पाठक, दीपक यादव, शिवम गुप्ता, छोटू कुशवाहा, ललित पटेल आदि ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में महंत विष्णु दत्त स्वामी, विनोद अग्रवाल, बाबूलाल जारौलिया, रवीश त्रिपाठी ने फूटा चौपड़ा स्थित श्री पंचमुखी महादेव का पंच नदियों के पवित्र जल से अभिषेक किया। सैंयर पहाड़ स्थित बल खंडेश्वर बूढे़ महादेव धाम पर महंत आनंद गिरी, अंजनी गिरी, रामगिरी, राजू महाराज, शेर सिंह, राजाराम मिस्त्री आदि श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए अभिषेक किया। दीक्षित बाग स्थित हजारिया महादेव मंदिर में पवित्र तिवारी, प्रमोद शर्मा, डा. प्रमोद दीक्षित ने शिव मंत्रों का जाप कर अभिषेक किया। इधर नारायण बाग स्थित खेरापति शिव मंदिर में राजेंद्र सोनी, राजीव श्रीवास्तव, विकास पुरी गोस्वामी आदि ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्ध पीठ श्री चांदमारी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के 11 रूपों क ा अभिषेक कर भस्म आरती की। इस अवसर पर राकेश महाराज, विजय शास्त्री, विजित कपूर, रेखा द्विवेदी, दीप्ति साहू, दीपा साहू, दीप्ति तिवारी, नीतू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
हिंदूवादी संगठनों ने निकाली समरसता महाजलाभिषेक यात्रा
झांसी। सावन के पहले सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में समरसता महाजलाभिषेक यात्रा शहर में निकाली गई। इसमें भजनों पर युवा श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। जगह - जगह महाजलाभिषेक यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

झोकनबाग स्थित शहीद पार्क से शुरू हुई यात्रा मढ़िया महादेव मंदिर, सैंयर गेट से होकर ओरछा गेट के समीप रतन का बाग में प्राचीन शिवालय पर जाकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गई। इसमें दुर्गा वाहिनी की सदस्य महिलाएं जल रखे हुए कलश लेकर चल रही थीं। बजरंग दल के कार्यकर्ता डीजे पर भजनों की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। वहीं रतन बाग के शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक, समरसता महाभोज का आयोजन हुआ। इसमें हजारों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक राजेंद्र जी, विभाग प्रचारक अजय जी, समरसता प्रभारी अंचल अड़जरिया, बजरंग दल के सह संयोजक पुरुकेश अमरया, छोटू कुशवाहा, दुर्गा वाहिनी की सह संयोजिका वंदना वंशकार, जया गुप्ता, नरेश कश्यप, आरती सिंह, अजय द्विवेदी, राजेंद्र गुप्ता, आशा वर्मा, शशि जैन, राजीव गौतम, आकाश शाक्या, बाबूलाल कुशवाहा, विनोद सोनी, बबलू रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed