फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First jumped into the well to die.. if people saved, then hanged themselves in the night

पहले जान देने को कुएं में कूदा.. लोगों ने बचा लिया तो रात को फांसी लगा ली

Thu, 03 Mar 2022 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
First jumped into the well to die.. if people saved, then hanged themselves in the night
झांसी। महाशिवरात्रि पर भांग का अधिक सेवन कर लेने से एक युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। शाम को करीब पांच बजे जान देने के लिए पास के कुएं में कूद गया। यहां लोगों ने किसी तरह से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन रात को करीब 12 बजे घर के पास खड़े पेड़ पर फांसी लगा ली। परिवार वालों ने देखा तो तत्काल उतारकर मेडिकल कालेज लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के लकारा निवासी भंवर सिंह का मझला बेटा अखिलेश (22) पढ़ाई बीच में अधूरी छोड़कर गांव में रहता था। परिजनों का कहना है मंगलवार को महाशिवरात्रि पर उसे गांव के लोगों ने भांग खिला दी। अखिलेश नशा नहीं करता था। भांग के अधिक सेवन से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। उसने अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू कर दी। दोपहर में वह गांव के एक कुएं में कूद गया। गांव वालों ने किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी छुट्टी कर दी थी।
विज्ञापन

उसके भाई गुलाब का कहना है देर-रात उसके साथ ही अखिलेश कमरे में लेटा था। इस दौरान वह टॉयलेट के लिए बाहर जाने की बात कहकर उठा। कुछ देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तब उसे शंका हुई। कमरे के बाहर जाकर देखा तब अखिलेश पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटका था। परिजनों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। देर-रात उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। गुलाब का कहना है पिता कैंसर से पीड़ित हैं। छह भाई-बहनों में अखिलेश तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह की अनहोनी की बात नहीं बताई है। घर वालों का कहना है कि उसे कोई तनाव नहीं था। नशे में आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed