{"_id":"593d93504f1c1be65d9bf2c6","slug":"first-college-allocation-to-second-phase-students-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले, दूसरे चरण के छात्रों को कॉलेज आवंटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले, दूसरे चरण के छात्रों को कॉलेज आवंटन आज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
bu, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
पहले और दूसरे चरण में बीएड काउंसलिंग कराने वाले छात्र-छात्राओं को एकसाथ सोमवार को कॉलेज आवंटन कर दिया जाएगा। वहीं, रविवार को हुई काउंसलिंग में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी स्थित केंद्र में सिर्फ 34 फीसदी ही काउंसलिंग कराने पहुंचे।
गौरतलब है कि छह और सात जून को पहले चरण में काउंसलिंग कराने वाले विद्यार्थियों को नौ जून और आठ और नौ को काउंसलिंग कराने वालों को 11 जून को कॉलेज आवंटन होना था। काउंसलिंग की आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेज की सूची में बीते शुक्रवार तक महाविद्यालयों के नाम जोड़ने का क्रम जारी रखा गया। इससे प्रथम, द्वितीय चरण में काउंसलिंग कराने वाले कई छात्र-छात्राओं को ओटीपी और पिन नंबर नहीं मिल सके और वो कॉलेज की च्वाइस नहीं भर पाए। इसके चलते पूर्व निर्धारित शेड्यूल में बदलाव करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल हुए विद्यार्थियों का एकसाथ 12 जून को कॉलेज आवंटित करने का फैसला लिया।
अब सोमवार को दोनों चरणों में हिस्सा लेकर च्वाइस भरने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित हो जाएगा। रविवार को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में पंजीकृत 497 छात्र-छात्राओं मेें से 172 ने टोकन लिए। 163 ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया जबकि, 164 ने फीस जमा की। अब यह छात्र सोमवार से कॉलेज की च्वाइस भर सकेंगे।