फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   firing

खेत में घुसी गाय भगाने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 22 Aug 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
firing
firing
दतिया(झांसी)। थाना भांडेर क्षेत्र के हसापुर बांध के पास एक युवक का खेत है। बुधवार की शाम एक गाय उसके खेत में घुस गई। जब उसने गाय को खेत से भगाया तो कस्बा के ही दो लोगों से उसका विवाद हो गया। विवाद के चलते आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर उसे गोली मार दी जो युवक के दाहिने बाजू में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसारा कस्बा भांडेर के हजारी मोहल्ला में रहने वाले इरशाद (45) पुत्र सादिक अली का हसापुर बांध के पास खेत है। बुधवार को वह अपने खेत पर था। शाम सात बजे करीब एक गाय उसके खेत में घुस आई। जब उसने गाय को खेत से भगाया तो उसका कस्बे के ही काजीपाठा मोहल्ले में रहने वाले गाय के मालिक बल्लू खंगार और रामबिहारी खंगार से उसका विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और तमंचा से गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने बाजू में लगी जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी मौके से भाग निकले। घायल युवक को इलाज के लिये भांडेर के अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल इरशाद की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed