{"_id":"134656760e832b7dc2600b818da0fb94","slug":"firing-in-tendol-violence-in-harpura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदोल में हुई फायरिंग, हरपुरा में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदोल में हुई फायरिंग, हरपुरा में मारपीट
ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरुआसागर (झांसी)। ग्राम पंचायत चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झगडे़ होना भी शुरू हो गए हैं।
समीपवर्ती ग्राम तेंदोल में जो कि अतिसंवेदनशील क्षेत्र है, यहां दो पक्षों के बीच हुए झगडे़ में फ ायरिंग होने से ग्राम में दहशत है। ग्राम हरपुरा में एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट कर दी गई। थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदोल में पंचायत चुनाव को लेकर दो उम्मीदवारों के समर्थकों में आपसी टकराव बढ़ता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात एक पक्ष के दलित जाति के समर्थक को चुनाव लड रहे दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया, इसकी जानकारी संबंधित प्रत्याशी को होने पर दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
मालूम हो कि ग्राम तेंदोल में तीन दिन पूर्व भी दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झगड़ा हुआ था। दूसरी घटना में ग्राम पंचायत हरपुरा के देशराज कुशवाहा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह सोमवार की रात्रि नौ बजे बडी खदरी से छोटी खदरी जा रहा था तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने उसकी मारपीट दी तथा चुनाव के चलते जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
देशराज के अनुसार वह ग्राम पंचायत चुनाव में दूसरे पक्ष का समर्थन कर रहा है जिससे विपक्षियों ने बौखलाकर उसकी मारपीट की है। बहरहाल मतदान तिथि नजदीक आते ही ग्राम पंचायतों में हो रहे छोटे- छोटे झगड़ों पर अंकुश न लगाया गया तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका, वहीं क्षेत्राधिकारी टहरौली के अनुसार उन्हें अभी किसी घटना की जानकारी नहीं है।