फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   firing among gamblars

जुआरियों में हुई मारपीट, फायरिंग

Sun, 27 Oct 2019 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
firing among gamblars
firing among gamblars
जुआरियों में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

झांसी। रुपयों के लेनदेन को लेकर थाना रक्सा क्षेत्र स्थित एक गांव में जुआरियों में विवाद हो गया। एक दूसरे की मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इस दरम्यान एक पक्ष ने दूसरे के ऊपर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ जुआरियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की कार्रवाई की तैयारी है।
थाना रक्सा क्षेत्र के एक गांव में बड़े पैैमाने पर जुआ चल रहा है। धनतेरस वाली रात गांव के एक मकान में जुआरी जमा थे, तभी शराब नशे मेें एक जुआरी का दूसरी जुआरी से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों के जुआरियों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक पक्ष की तरफ से फोन कर साथी बुला लिए गए। मौके पर पहुंचे युवक ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। कुछ ही देर के भीतर सभी जुआरी भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी घरों से निकल आए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन जुआरियों का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना अफसरों को भी मिली है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। सीओ सदर केवी अशोक ने बताया कि इस मामले में कुछ जुआरी पकड़े गए हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। पकड़े गए जुआरियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते नौ पकड़े
कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों पर दबिश देकर नौ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। मिनर्वा चौराहा के पास बने ट्रांसपोर्ट नगर में दबिश देकर मौके से अलीगोल खिड़की निवासी इमरान, मिनर्वा चौैराहा निवासी दीपक पाल, बाहर सैयर गेेट निवासी सलमान, बाहर उन्नाव गेट निवासी अनिल कुमार व आरिफ शाह को पकड़ा। सभी के पास से करीब आठ हजार रुपये मिले। इधर, बाहर खडेराव गेट के पास दबिश देकर मौके से आशिक चौराहा निवासी राजवीर सिंह, दतिया गेट निवासी रोहित वंशकार, बाहर खड़ेराव गेट निवासी किशन अहिरवार व पुष्पेंद्र को पकड़ा। सभी के पास से तेइस सौ रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed